जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कदौरा जालौन
कदौरा/जालौन एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत पर नगर क्षेत्र के मेला मैदान,राजकीय मुमताज मिनी स्टेडियम,कान्हा गौशाला आदि स्थानों पर वन विभाग एवं नगर पंचायत की ओर से वन क्षेत्राधिकारी आर के गुप्ता,एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे के नेतृत्व में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक वृक्ष मां के नाम थीम के अंतर्गत सीसम,अनार, करौदा, कटहर,नीम, सीसम,आम, मोसम्मी,बरगद,नीबू,आदि के 15 सौ पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया कार्यक्रम का उद्देश्य नगर क्षेत्र को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आर के गुप्ता ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और मानव जीवन की रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
इसी क्रम में कस्बे में स्तिथ मेला मैदान के विशाल प्रांगण,एवं क्रिकेट स्टेडियम में वृक्षारोपण अभियान के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना रविकांत शिवहरे द्वारा 15 सौ से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना रविकांत शिवहरे ने कहा कि पौधों को लगाना ये जिम्मेदारी नही है वल्कि उनकी देखरेख करना वो बड़ी जिम्मेदारी है क्यो को यही पौधे जब बड़े हो जाते है तो लोगो को जीवन देने का काम करते है
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना रविकांत शिवहरे,वन क्षेत्राधिकारी आर के गुप्ता,वन दरोगा सतेंद्र सचान,दैनिक जागरण के प्रतिनिधि चांद खान,सभासद शरीफ खान,अर्जुन,ज्ञान,सिंह, समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे
