उरई (जालौन) पीआरडी जिलाध्यक्ष उमेश सिंह परिहार पचीपुरा के नेतृत्व पूर्व पीआरडी अध्यक्ष नारायणदास कुशवाहा, शिवराज सिंह, प्रमोद कुमार यादव, भरत कुमार, दौलतराम, धर्मेंद्र कुमार, जगजीवनराम, बृजेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह वर्मा, मीना कुमारी, अनुराधा कठेरिया, राघवेंद्र कुमार, कमलेश कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि पीआरडी जवान पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अनुशासन पूर्ण कार्य करते हैं, फिर भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज भाटिया के 3 अगस्त 2023 के आदेश के अनुपालन में पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन।दुर्घटना बीमा 20 लाख रुपये और आयुष्मान योजना में शामिल करना।
पीआरडी एक्ट 1948 के तहत समाप्त पदों ब्लाक कमांडर हल्का सरदार दलपति टोली नायक की बहाली।जवानों ने बीजेपी सरकार के सबका साथ, सबका विकास नारे का हवाला देते हुए कहा कि उनकी दयनीय स्थिति सुधारने की उम्मीद मुख्यमंत्री से ही है।
