सड़क किनारे लगी कांटेदार झाड़ियों को पालिका अध्यक्ष ने तत्काल हटाने के दिए आदेश - Aaj Tak Media

सड़क किनारे लगी कांटेदार झाड़ियों को पालिका अध्यक्ष ने तत्काल हटाने के दिए आदेश

 

कोंच (जालौन) नगर के तिलक नगर वार्ड नंबर 9 में मुख्य बाजार से पंचानन चौराहा बाईपास मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्तम मार्ग पर सड़क किनारे उगी कांटेदार झाड़ियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सख्त नजर आए बीते दिनों इन झाड़ियों की वजह से कई राहगीर चोटिल हो गए थे जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मार्ग नगर का एक प्रमुख रास्ता है जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है सड़क के किनारे फैली कांटेदार झाड़ियों के कारण पैदल चलने वाले लोगों व दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिससे कई लोग इन झाड़ियों से टकराकर घायल भी हो चुके थे।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर तुरंत झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा और सुविधा नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नगर पालिका प्रशासन की टीम ने भी आदेश मिलते ही मौके पर पहुंचकर झाड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके स्थानीय लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगर पालिका अध्यक्ष की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि नगर में ऐसी समस्याओं पर आगे भी इसी तरह तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply