अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोरा खुर्द में एक घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उक्त मामले को लेकर वादी मुनेश पुत्र स्वर्गीय जगराम निवासी ग्राम गोरा खुर्द ने थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 22.05.2026 समय करीब शाम के 6 बजे करीब मेरी मां जय देवी , व मेरी भाभी वंदना पत्नी दिनेश घर पर थी तभी अचानक मेरे गांव के ही आरोपीगण बांके व मिथुन पुत्र बांके मेरे घर के अंदर घुस आए दोनों लोगों ने मेरी मां के सिर में डंडा मारा व भाभी के साथ मारपीट की व भाभी के पेट पर लात मार दी। जिससे दोनों लोगों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।
