जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन रविवार को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री तथा कद्दावर भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का कालपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर चौराहे पर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय हो कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ से उरई एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला कालपी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर कुछ देर के लिए रुका।जहां पहले से मौजूद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का भी फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।

स्वागत करने वाले लोगों में नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, ऋतु सिंह, अमरीश अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, संदीप शर्मा, मुन्ना चौधरी, राजन सिंह चौहान, श्रीकृष्ण गौतम, पृथ्वीराज सिंह, अरविंद राठौर, सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी तथा संजीव उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

 

फोटो – दुर्गा मंदिर चौराहे पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

Leave a Reply