जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में एक 16 वर्षीया किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में किशोरी के पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की बिबेचना करने में जुट गई है।
उक्त प्रकरण को लेकर पीड़ित वादी ने थाना चुर्खी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि उनकी 16 वर्षीया पुत्री 3 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में पूजा करने गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय पुत्र अशोक ग्राम रेढ़र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस घटना में आरोपियों नारायन तथा गजराज निवासी ग्राम रेढ़र का भी सहयोग रहा। वादी शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
