Loading market...

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अनियमितताएं मिलने परदुकान की सीज़

 

कोंच (जालौन) खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम अभिनव कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी गगन दीप सिंह और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने प्राइवेट खाद की दुकानों पर छापेमारी कर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने दुकानों के अभिलेखों की जांच करने के साथ ही खाद के स्टॉक का भी सत्यापन किया।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को नदीगांव मार्ग स्थित जय बालाजी इंटरप्राइजेज की दुकान पर डीएपी, यूरिया सहित अन्य खाद की बोरियों के स्टॉक में कमी मिली। अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने एक दुकान को सीज कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

अभिलेखों और खाद के स्टॉक की हुई जांच

प्रशासनिक अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं के अभिलेखों की जांच करते हुए उपलब्ध स्टॉक और रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच के दौरान खाद की बोरियों की संख्या में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद कारोबारियों में खलबली मच गई।

कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है एसडीएम ने कहा की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि खाद की बिक्री में नियमों की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply