Loading market...

लूट कांड में पुलिस सक्रिय, खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

कोंच (जालौन) सर्किल में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही है उसी क्रम में कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव नरी के बीच पुलिया के पास हुई दम्पत्ति के साथ लूट की घटनां में पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सबारो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक दोनो ने घटनां स्थल का निरीक्षण कर टीमें गठित की है जिसमे पुलिस की टीमो ने आरोपितों को पकड़ने के लिए करीब 50 सीसीटीवी कैमरो के फिटेज निकाल कर देखे गये जिनमे आरोपित एक कैमरे में देखे जा सके है।

कैलिया पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के चलते लुटेरों ने गुरुवार रात को ग्राम पहाड़गांव निबासी अनिल सीरौठिया अपनी पत्नी सरिता के साथ जालौन तहसील के ग्राम बिरहरा में अपने नातेदार के यहां त्रियोदशी भोज में शामिल होने के लिए बाइक से गये थे जब वह भोज कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद अपने गांव पहाड़गांव के लिए बाइक से आ रहे थे तभी तीन अज्ञात बाइक सबारो ने ग्राम पहाड़गांव स्थित चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही लुटेरों लूट की घटनां को अंजाम देकर पुलिस को हालिया चिनौती देते हुए उनकी बाइक को रोका और उनसे बहस करते हुए उनसे आभूषण मांगे तो महिला सरिता व अनिल ने मना किया तो दो आरोपितो ने एक एक तमंचा उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया जिसके बाद तीसरे आरोपित ने उनके आभूषण मंगलसूत्र बीजासेन सोने का पेंडिल व सोने की फली लूट ली और अनिल के जेब व गले मे को देखा और उसकी जेब पर्स निकाला जिसमे उसके 13 हजार रुपये की नगदी लूट ले गए जिसके बार पीड़ितों ने गांव में सूचना दी और क्षेत्र में घटनां से हड़कम्प मच गया पीड़ित दम्पत्ति मौके पर ही रोते हुए पुलिस को सूचना दी और थाने पहुच कर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया घटनां कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० ईशान सोंनी घटनां स्थल पर पहुँचे और निरीक्षण किया तथा टीमें गठित कर आरोपितो को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।

 

पुलिस खंगाल रही कैमरा अब तक 50 से अधिक देख चुकी एक दर्जन से अधिक गावो में जाकर,लेकिन फिर भी हाथ खाली

 

पहाड़गांव चौकी से 225 मीटर की दूरी पर हुई लूट की वारदात के लिए पुलिस आरोपितो की तलाश में जुटी है जिसमें सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया की पांच टीम है जिन्होंने कोंच नगर से लेकर ग्राम दाढ़ी, परैथा , कौशलपुर सुनाया मगरा नरी भेपता पहाड़गांव सहित एक दर्जन से अधिक गांवो में जाकर 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को देखा गया तथा उनके फुटेज देखे गए।

 

 

एक कैमरे के सीसीटीवी कैमरे देखे गए है बाइक सबार

 

कोंच पहाड़गांव को जाने बाले मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिस ने कैमरा जांचे तो उनको एक कैमरे में पेट्रोल पंप के बाहर राइडर बाइक पर तीन लोगों देखे गए जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार देख रही है थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश पटेल ने बताया कि बाइको की चेकिंग कर आरोपितो की तलाश की जा रही है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी तेजी से काम कर रही है जल्द घटनां का राजफाश कर आरोपितों को जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply