Loading market...

16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) जालौन कोतवाली क्षेत्र के पनहेरा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय सालनी प्रजापति पुत्री राकेश प्रजापति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के किचन में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि सालनी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply