जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन जाको राखे साइयां मार सके न कोई।की कहावत शनिवार को कालपी की यमुना नदी में सत्य साबित हुई। कथित तौर पर घरेलू मामलों से आजिज आकर 60 वर्षीया वृद्धा ने कालपी के पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी।पास में ही मत्स्याखेट कर रहे ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद बहती जलधारा से डूबने से बाहर निकाल कर जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीता पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह निवासी बरही थाना कालपी उम्र 60 ने शनिवार की सुबह 10 बजे पुराने पुल के ऊपर से यमुना नदी में कूद गई। नदी के बीच में नीता यमुना नदी में डूबने लगी। इसी दौरान यमुना नदी में मछली पकड़ रहे गोताखोरों राज कुमार निषाद, हरीगंज, रोशन शाबरी, रामचबूतरा, कालपी
ने वृद्ध महिला के डूबने का नजारा देखा तो हड़कम्प मंच गया। मौके पर मौजूद मछली पकड़ रहे गोताखोर यमुना नदी की जल धारा में उतर पड़े। गोताखोरों ने काफी मेहनत करके बाद डूबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर वृद्धा के पारिवारिक जनो के अलावा इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गयी। महिला को सीएचसी कालपी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय टीम ने वृद्ध महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की है।
