आमने-सामने बाइको की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल - Aaj Tak Media

आमने-सामने बाइको की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल

 

कोंच (जालौन) दिन सोमवार को सुबह एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी कोंच-उरई रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के पास सुबह करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आई हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पड़री निवासी 24 वर्षीय शुभम वर्मा जो पेशे से फोटोग्राफर हैं किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंच आ रहे थे और जैसे ही वह सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई और टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

दूसरी बाइक पर सवार 48 वर्षीय भोलू पुत्र सजिब निवासी नया गांधी नगर भी हादसे में घायल हो गए दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां पर

डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद शुभम वर्मा की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि भोलू का इलाज सीएचसी में जारी है सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply