Loading market...

खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कोंच (जालौन )  परिषदीय विधालयो के अध्यापकों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बैठक की है जिसमे छात्र छात्राओं के शिक्षण कार्य एवं नामांकन की प्रगति तथा स्वगणना सहित की विभिन्न कार्यो की समीक्षा की गई। गुरुवार को नगर के सूरज ज्ञान सिटी स्कूल के सभागार में आयोजित हुई मासिक बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी भुवनेंद्र कुमार अड्जरिया ने कहा कि प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के नामांकन एवं माता-पिता के नाम का मिलान, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों की ऑनलाइन फीडिंग, उल्लास ऐप पर पंजीकरण तथा यू-डायस पोर्टल पर स्कूल, शिक्षक और छात्र प्रोफाइल पूर्ण कर प्रमाणित करने को कहा तथा विद्यार्थियों की आधार आईडी, फैमिली आईडी, कक्षा पांच एवं आठ के पासआउट बच्चों की प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग, विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक, शैक्षणिक सामग्री, शिक्षक संदर्शिका, प्रिंट रिच मटेरियल और किड्स लर्निंग सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की गई

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई, थाली फोटो अपलोड, निपुण आकलन, दिव्यांग छात्रों की समर्थ ऐप पर उपस्थिति, टेलीविजन के माध्यम से कक्षा शिक्षण तथा मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कराने के निर्देश विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी नही मिलनी चाहिए इस दौरान शैलेन्द्र मिश्रा त्रिभुवन पटेल फिरोज खान संजय सिंघाल राम बिहारी बिपिन जीतू गुप्ता रंजन गोस्वामी तृप्ति गुर्जर आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply