Loading market...

नातिन पर लगाया जेबर चोरी करने का आरोप

 

कोंच (जालौन) पति-पत्नी आवश्यक गृह कार्य से बाहर गए हुए थे और जब वापस लौट कर आए तो घर में रखा जेवर गायब था घर में सिर्फ नातिन अकेली थी जिस पर पति-पत्नी ने नातिन पर अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है।

मामला कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर सिंह वाहिनी मंदिर के पास निवासी कालीचरन पुत्र मंटोले का है जो अपनी पत्नी राम मूर्ति के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे और घर पर नातिन अकेली थी जब उक्त वापिस दिनांक 14 जुलाई 2026 को लौटे तो नातिन ने गेट नहीं खोला तब उक्त कोतवाली गए वहां पर पुलिस के कहने पर नातिन ने गेट खोल और जब उक्त लोग घर के अंदर गए और देखा की बक्सा का ताला टूटा है तथा बक्सा में रखें जेबरात हार वृजवाला मंगलसूत्र बेंदा सुई ग

धागा अंगूठी बारी पायल हाफ पेटी गुच्छा हथफूल तोड़ियाँ आदि लगभग कीमत 15/16 लाख रुपया का जेबर गायब है जब कालीचरन नातिन से पूंछा तो उसने इनकार कर दिया जिस पर कालीचरन ने दिन गुरुबार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए नातिन व अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जेबर चोरी करने का आरोप लगाते हुए अपनी हत्या करवाने का भी शक जाहिर किया कालीचरन ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर नातिन से कड़ाई से पूंछ तांछ करते हुए जेबर दिलवाने के साथ साथ नातिन को मकान से निकाले जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply