कदौरा/जालौन कस्बे में स्तिथ मेला मैदान के विशाल प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे 8 जोड़ो ने गृहस्थ जीवन मे प्रवेश किया,इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे
सोमवार को कैपेबल इंडिया ट्रस्ट संस्थान के तत्वधान में सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमे 8 जोड़ो ने सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया वही मुस्लिम जोड़े का रीत रिवाज के साथ निकाह सम्पन्न कराया गया आयोजन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे के द्वारा वर बधु को उपहार भेट करते हुऐ उनको शुभकामनाएं दी
इस दौरान रविकांत शिवहरे ने कहा कि दहेज को रोकथाम लगाने के लिये ऐसे आयोजन का होना जरूरी है इस तरह के आयोजन से गरीब परिवारो को अपनी अपनी बेटियो का विवाह संभव हो जाता है और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होती है,उन्होंने आगे कहा कि बर्तमान सरकार द्वारा भी बेटियो के विवाह की योजना चला रही है,उस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर लाभ उठा सकते है
इन जोड़ो का हुआ विवाह संपन्न
1:अंजू संग शैलेन्द्र कुमार
2:सीमा संग/राम प्रकाश
3:कोमल कुमारी संग /रोहित
4:राधा संग/जितेंद्र
5:स्वलिया संग /इरफान
6:मांडवी संग /कल्लू पाल
7:अल्पना देवी संग /बाबू जी
8:प्रीति संग/ब्रम्हा प्रशाद
इस दौरान,नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना रविकांत शिवहरे,उपेंद्र गौतम, श्याम जी गुप्ता,रामु गुप्ता,सभासद शरीफ खकन,राजवीर विश्वकर्मा,गंभीर गौतम,प्रभात सिंह कुशवाहा झाँसी,बसंत मौर्या, रिचा वर्मा,रिया वर्मा,दिनेश कुशवाहा,राहुल कुशवाहा,
मनोज कुशवाहा,महेंद कुशवाहा,विशाल,आकाश,सुदर सिंह दिवान,आदि मौजूद रहे
