Loading market...

एसडीओ ने विद्युत बिल संशोधित करवाने आये व्यक्ति को कमरे में बंद कर पीटा

 

कोंच (जालौन) उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी के पद पर धर्मेंद्र कुमार जब से आए हैं तब से उपखंड कार्यालय में आए दिन एक न एक विवाद विद्युत उपभोक्ताओं से होता रहता है और एसडीओ की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगता रहता है।

घटना 23 जुलाई 2026 समय करीब 3:15 बजे दोपहर की है जब ग्राम पनयारा निवासी रवि कुमार पुत्र सियाराम अपना बिल ठीक करने के लिए उपखंड कार्यालय में गए क्योंकि सोलर प्लांट से चक्की चलाने के बावजूद भी अत्यधिक बल रवि का आ रहा था कार्यालय में पहले से टेक्नीशियन देवेंद्र सिंह व संविदा कर्मी प्रदीप सिंह बैठे हुए थे जब रवि ने एसडीओ से बिल ठीक करने के लिए कहा तो एसडीओ ने रवि से कहा कि तुम चक्की चलाते हो और मुझे महीना नहीं देते हो जब तुम ₹10000 मुझे दोगे तभी तुम्हारा बिल ठीक होगा जब यह बातें रवि मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगा तो एसडीओ ने उत्तेजित होते हुए जाति सूचक गालियां देते हुए मोबाइल ओप्पो रेनो 5G छीन कर तोड़ डाला और धर्मेंद्र कुमार देवेंद्र सिंह और प्रदीप सिंह ने दरवाजा बंद करके लात घूंसों से मारा रवि के चिल्लाने पर रवि का साथी रविशंकर दरवाजा खोलकर आया और उसे बचाया तो उक्त लोगों ने महीना नहीं बांधने पर जान से मारने की धमकी दी इस दौरान 35 हजार रुपये रवि के कहीं गुम हो गए सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी की उक्त के सम्बन्ध में रवि ने पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त लोगों के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply