कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा में दिन शुक्रवार को उस समय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया जब अधिकारी गौशाला को दूसरे ग्राम में शिफ्ट किए जाने के लिए गए थे तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला के बाहर एकत्र हो गए और अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए गोवंशों की बधाई स्थिति व अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला की हालात बद से बदतर है और जाली टूटी हुई है जिससे गोवंशों की सुरक्षा खतरे में है ग्रामीणों ने गौशाला को स्थानांतरण करने के बजाय यही की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त किए जाने की मांग की जिसमें पर्याप्त चारा पानी व सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ग्रामीणों का हंगामा करीब 1 घंटे तक चलता रहा जिस पर ए डी यो पंचायत देवी शरण और ग्राम सचिव पूनम को ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते वापिस लौटना पड़ा वहीं ए डी ओ का कहना है कि ग्राम में प्रधान का पद खाली है जिसके कारण गौशाला की देखरेख नहीं हो पा रही है और गौशाला को स्थानांतरित किया जा रहा है इस दौरान ग्रामीण आदित्य निरंजन शिवम द्विवेदी गौशाला केयरटेकर योगेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जल मौजूद रहे।
