Loading market...

दहेज लोभी पति के आग लगाने से पत्नी हुई गम्भीर रूप से घायल

 

कोंच (जालौन) थाना रेढर के ग्राम सुलखना निबासी किशुन कुमार पुत्र कुंदन लाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 21 जून 2026 समय करीब शाम 4 बजे की है जब मेरी पुत्री महक को उसके पति हरकिशुन निबासी मुहल्ला नया पटेल नगर बाबू पैलेस बाली गली ने आग लगा दी क्योंकि महक की शादी दो साल पूर्व हर किशुन पुत्र पुनु के साथ हुई थी औऱ पति मेरे लड़के की नोकरी लगने पर मुझसे एक चार पहिया कार की मांग करते हैं जबकि मैने अपनी सामर्थ्य से अधिक उपहार दिया जिसमें मेरे करीब साढ़े 6 लाख रुपये खर्च हुए थे लेकिन सास मीना ससुर पुनु ननद अधिक दहेज की मांग करते हैं उक्त घटना के सम्बन्ध में पुत्री ने फोन द्वारा मुझे सूचना दी कि मेरे पति मुझे चार दिन पहले से मेरी मारपीट कर रहे हैं और आज पति ने स्वयं मुझे आग लगा दी किशुन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 126/26 धारा 85/115(2)/109ए बी एन एस तथा 3/4 डी पी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply