कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में प्लाट की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के परिजन भी सड़क पर उतर आए और जमकर मारपीट करने लगे।
बताया गया कि गांव में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर कैलाश और सुरेश के बीच प्लाट की जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है भेंड़ चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि वीडियो 6 माह पुराना है पूर्व में हुई लड़ाई का वीडियो है एक पक्ष के मयंक कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रार्थना पत्र दिया है उक्त लोगो का जमीनी विवाद चल रहा है।
फोटो परिचय- ग्राम भेंड़ का वायरल वीडियो में मारपीट करते
