मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जुलाई को जनपद जालौन आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के कालपी रोड स्थित इंदिरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे उरई पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जनपद के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

Leave a Reply