पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 149 मरीजों का हुआ इलाज 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत कालपी, बावई, चुरखी, नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 149 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टरों के द्वारा बदलते मौसम में नागरिकों को स्वस्थ रहने की सलाह दी गई।

रविवार को आयोजित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 53 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 32 पुरुष व 21 महिला मरीज शामिल रहे। मेले में शुगर के 5 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6-6मरीजों की जांच की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 24 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय बावई में 31, चुरखी चिकित्सालय में 19 रोगियों का तथा नियामतपुर चिकित्सालय में 22 मरीजों का इलाज हुआ। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक चक ने बताया कि वर्तमान समय में बरसात तथा भीषण गर्मी में सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।खुला एंव बासी भोजन का सेवन न करें।

 

फोटो- मरीजों का इलाज करते चिकित्सकीय टीम

Leave a Reply