कोंच (जालौन) सब रजिस्ट्रार पर बिना मौका मुआयना किए भूमि का बैनामा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसडीएम से जांच कराए जाने की मांग की है पीड़ित का आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि का बटवारा भी नही हुआ लेकिन फिर भी गलत तरीके से नक्सा लगाकर भूमि का बैनामा कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला गांधी नगर निबासी अधिवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी ने बीते दिनों एसडीएम अभिनव कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंप कर आरोप लगाया है कि उनकी गाटा संख्या 143 मौजा कोंच बदनपुरा इलाके में 3.169 हैक्टेयर पैतृक भूमि है जिसके आधे हिस्से के मालिक उनके पिता रामस्वरूप और आधे के मालिक चाचा रमेश चन्द्र त्रिपाठी थे दोनो की मृत्यु हो चुकी है बारीसान को लेकर अभी विबाद है भूमि का बंटवारा भी नही हुआ है लेकिन फिर भी उनकी भूमि का आरोपितों द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर बैनामा कर बेच दिया गया जिसमें सब रजिस्ट्रार का भी हाथ है सब रजिस्ट्रार ने न तो मौके पर जाकर निरीक्षण किया और न ही बटवारे की बात पूछी फर्जी तरीका से भूमि का नगरीय नक्सा तैयार कर भूमि का विक्रय करा दिया गया भूमि का विक्रय हो जाने के बाद अब झगड़े की स्थिति बन गई है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है लिहाजा जांच कराई जाये और दोषियों को दंडित किया जाए।
