जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन बुधवार को कालपी हाईवे स्थित गल्ला मंडी के पास बाइक फिसल जाने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। जहां उसका डाक्टरों के द्वारा उपचार कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चतेला निवासी अलीम किसी कार्य से कालपी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गल्ला मंडी के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी फलस्वरुप सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने उन्हें तत्काल सीएचसी कालपी पहुंचाया गया।
चिकित्सालय में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है।
