कोंच (जालौन) दिन शनिवार की देर रात समय करीब 10 बजे ग्राम पचीपुरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश पुत्र परशुराम उम्र करीब 23 वर्ष अपने रिश्तेदार फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास राजमिस्त्री का कार्य समाप्त कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर जुम्मन पुत्र नूर मोहम्मद उम्र करीब 43 वर्ष निवासी मालवीय नगर कोंच तथा मोतीलाल पुत्र पुन्नू उम्र करीब 85 वर्ष निवासी मालवीय नगर कोंच सवार थे बताया गया कि दोनों धौलपुर से भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी कोंच में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा वहीं पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
