जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)।
कालपी /जालौन शुक्रवार की दोपहर को कालपी – कंदौला मार्ग में हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उरई रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोल्हूपुर मोड़ – कंदौरा राजमार्ग में आटो में बैठकर सवारियां कंदौरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान धमना गेट के पास पीछे से आ रही मारुति वैन ने आटो में टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में
आटो में बैठी सवारियां आदित्य (16) पुत्र रमाकांत निवासी रैला थाना कदौरा, जो सिकंदरा कानपुर देहात से रैला जा रहे थे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल (34) पुत्र विजय सिंह निवासी रैला अपनी पत्नी संगीता के साथ मौदहा जा रहे थे। हादसे में अनिल की हालत भी गंभीर बताई गई, जिसके चलते उन्हें उरई रेफर किया गया।
इस दुर्घटना में संगीता पत्नी अनिल, सुरेंद्र (30) पुत्र कल्लू निवासी पीथऊपुर, हमीरपुर, रज्जो (58) पत्नी सुंदर लाल निवासी जोल्हूपुर, रज्जन पत्नी लाल सिंह कुशवाहा निवासी आटा तथा उनकी छह वर्षीय नातिन वैष्णवी भी घायल हुईं हैं। रज्जो, रज्जन तथा वैष्णवी जोल्हूपुर से बिंवार जा रही थीं।
दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने घायलों का उपचार किया गया। गम्भीर रूप से घायलों आदित्य तथा अनिल को उरई चिकित्सालय के लिये रिफर कर दिया गया है।
