कालपी (जालौन ) जमीन पर अवैध कब्जा कर दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकी का मामला कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर का प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोटल पर भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर निवासी जगन्नाथ सिंह पुत्र रंजीत यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर अवकाश होने के कारण अपना शिकायती पत्र जिलाधिकारी की पत्र पेटिका डालने बाद बताया कि उसकी जमीन मौजा डांडा में गाटा संख्या करवा 0.397 हे. खतौनी में दर्ज है सरकारी अभिलेखों में प्रार्थी के नाम की खतौनी निकलती है। पीड़ित जगन्नाथ ने बताया कि उक्त आराजी पर गांव के दबंग भूमाफिया बलवान सिंह कोटेदार पुत्र भीकम (भिखारी )ने जबरन अवैध कब्जा काफी से कर रखा है। पीड़ित का आरोप है कि की बार मना करने पर आरोपी जान-माल की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है 6 फरवरी की शाम वह खेत की ओर जा रहा था तभी वहां पर पहले से मौजूद उक्त आरोपी देखते ही मां बहन की गाली देते हुए खेत से भगा दिया और कहने लगे कि अगर दुबारा खेत पर दिखाई दिये तो गोली मार देंगे तथा गांव में रहने नहीं देंगे। पीड़ित ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायती पत्र भेंज कर आराजी मुक्त कराकर न्याय की गुहार लगाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की मांग उठाई है।
