जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन गुरुवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कीरतपुर में गुरुवार को पैर फिसलने से 47 वर्षीय महिला अचानक गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतिका महिला की सावित्री (47) पत्नी राममोहन निवासी कीरतपुर गांव में स्थित एक कुयें में गिर गई। गांव वालों ने महिला को कुयें से बाहर निकाला गया। परिजन महिला को सीएचसी कालपी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल सचान ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
