हरिजन वस्ती से शराब ठेका हटवाये के लिए महिलाये पहुंची कलेक्ट्रेट - Aaj Tak Media

हरिजन वस्ती से शराब ठेका हटवाये के लिए महिलाये पहुंची कलेक्ट्रेट

 

कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम बबीना की दलित महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर गांव के बीच में खुले शराब के ठेके को हटवाये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट किया।

थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी फूलमती, रानी देवी, किरन, सरोज, सीमा, पांनकुवर, शशि रानी आदि महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया है कि गांव के अंदर दलित बस्ती में शराब का ठेका खुला हुआ है जहां से निकलते समय शराबी महिलाओं के साथ अभद्रता करने से नहीं चूकते हैं तथा गरीब परिवार के लोग भी शराब के आदी होते जा रहे हैं जिससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचता जा रहा है। उक्त महिलाओं ने गांव के अंदर से शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग जिला प्रशासन व आबकारी विभाग से उठाई है।

Leave a Reply