Loading market...

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद अब गिरावट जारी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रुपेश कुमार के मुताबिक 31 अगस्त को यमुना का जलस्तर बढ़कर 101.10 मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हुई और मंगलवार को यह 100.60 मीटर से भी नीचे पहुंच गया।

अब उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट हो सकती है। ज्ञात हो कि कालपी में यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर तथा खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है।

उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन एवं राजस्व विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

फोटो—कालपी में यमुना नदी का घटता जलस्तर

Leave a Reply