Loading market...

तहसील परिसर में बीमार गाय का कराया गया उपचार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन तहसील कालपी के परिसर में अस्वस्थ अवस्था में पड़ी गाय की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता आदित्य नगाइच ने पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी देवेंद्र कुमार सचान की टीम ने मौके पर पहुंच कर गाय का परीक्षण कर तत्काल उपचार किया।

मंगलवार को चिकित्सक की टीम द्वारा गाय की स्थिति का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दीं तथा उसकी देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए। समय पर उपचार मिलने से गाय को राहत मिली।

इस मौके पर आदित्य नगाइच ने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी पशु के बीमार या घायल होने की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देकर उसके उपचार की व्यवस्था कराएं।

 

 

फोटो – बीमार गाय का उपचार करती टीम

Leave a Reply