जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन कौशांबी जनपद में आतिशबाजी के गोदाम में हुए विस्फोट में दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ राजेश कमल तथा अग्निशमन अधिकारी विनोद नायक ने कालपी व कदौरा क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों की टीम के द्वारा कालपी में लाइसेंसधारी समीम, अब्दुल हमीद, मनोज कुमार व आमिर के प्रतिष्ठानों तथा गोदामों का जायजा लिया। इसके अलावा कदौरा में संजय कुमार पुरवार की दुकान व गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आतिशबाजी लाइसेंस, फायर ब्रिगेड की एनओसी, पानी की उपलब्धता, बिल बुक और आतिशबाजी के स्टॉक की हकीकत परखी।एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने लाइसेंसधारकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
फोटो – आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम तथा सीओ
