कोंच (जालौन) नदीगांव विकास खण्ड के ग्राम तीतरा खलीलपुर में श्मशान घाट के चबूतरे में शैड नही होने के कारण शव का अंतिम संस्कार करने बाले परिजन 5 घण्टे तक बारिश रुकने का इंतजार करते रहे अधूरे श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखी उन्होंने प्रशासन से श्मशान घाट पर समूचित इंतजार किये जाने की मांग की है।
ग्राम तीतरा खलीलपुर निबासी 47 वर्षीय ग्रामीण की बीमारी के चलते बीती रात मृत्यु हो गई थी सुबह जब शव के अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकल कर जब श्मशान घाट पर पहुँचे तो वहां बरसात होने लगी चूंकि श्मशान घाट पर बने चबूतरे के ऊपर शैड नही था लिहाज शव का अंतिम संस्कार बारिश के कारण नही किया जा सका घण्टो इंतजार के बाद जब दोपहर बाद बारिश रुकी तब कही जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जा सका इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम सहित कई अधिकारियों को फोन कर समस्या बताई जिसके बाद मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने उत्तेजित ग्रामीणों का शांत कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने बताया कि श्मशान घाट पर जो भी कमियां है उन्हें पूर्ण कराए जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए गए है।
