जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन कालपी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम स्वरुप पुर के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जुए के फड़ से 6,080 रुपये नकद,ताश की गड्डी बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तुर्की थाना के उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम स्वरूपपुर से मुसमरिया जाने वाले कच्चे मार्ग पर सरकारी भूमि के किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।
इसी दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि दो अन्य मौके का लाभ उठाकर फरार हो गए। जुए के फड़ से 6,080 रुपये नकद,ताश की गड्डी बरामद किए गये हैं।
आरोपियों में वीरेंद्र उर्फ विरू निवासी ग्राम मुसमरिया, थाना चुर्खी शामिल है। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।जबकि फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा है।
