रेलवे स्टेशन से गुम 6 वर्षीय बालक को जीआरपी ने सकुशल किया बरामद

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी /जालौन रविवार की सुवह रेलवे स्टेशन कालपी से गुम हुए छह वर्षीय बालक को जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी – कानपुर पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने के लिये हारुन अपने परिवार समेत करने के लिये रेलवे स्टेशन कालपी के प्लेटफार्म नम्बर पर मौजूद थे। प्लेटफार्म में पानी पीने के लिये गया भीड़भाड़ के दौरान मुहल्ला टरनंनगंज निवासी हारुन का पुत्र छह वर्षीय बालक हैदर अली अपने परिजनों से बिछड़ गया। परिजनों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह, आशीष कुमार, मेहरबान सिंह,अभिषेक कुमार ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया।

तलाश के दौरान बालक स्टेशन परिसर के बाहर बालक हैदर अली में सुरक्षित मिल गया। पहचान की पुष्टि के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह ने ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

 

फोटो – चौकी में गुमशुदा बालक हैदर अली के साथ पारिवारिक जन

Leave a Reply