जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन मंगलवार को नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक हुई। उन्होंने लेखपालों को खरीफ फसल की पड़ताल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। तथा आईजीआरएस समेत अन्य लंबित राजस्व मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार ने बारिश से गिरे मकानों का तत्काल सर्वे कर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रभावित परिवारों को सहायता राशि दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को कालपी तहसील के तालाबों का मत्स आखेट के पट्टों का आवंटन किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू राजपूत, राजस्व निरीक्षकों हरेंद्रसिंह सेंगर प्रमोद दुबे व लेखपालों शिव मंगल पाठक जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन योगेश कुमार, एसके महान,छविनाथ सिंह,धीरज पुरवार आदि ने सहभागिता की।
फोटो – लेखपालों की मीटिंग में नायब तहसीलदार
