केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का धरना, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - Aaj Tak Media

केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का धरना, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

उरई (जालौन) केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना देकर अपना आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामबाबू चौधरी (जिलाध्यक्ष बीएमपी), धर्मेंद्र कुमार (जिलाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी), आर.बी. कुशवाहा (अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), एल.आर. अटल (अध्यक्ष राष्ट्रीय मूल निवासी संघ),सत्यनारायण, आकाश,धर्मेंद्रकुमार(जिलाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा), अमरसिंह कदौरा, रामअवतार चौधरी, सुरेंद्र पाल, प्रेम सिंह, गुलशन (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि बहुजन मुक्ति मोर्चा की ओर से केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में देश के 625 जिलों में तीन चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उरई में भी धरना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है,

स्मार्ट मीटरों के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है,

महंगी घरेलू व कमर्शियल गैस,

पेट्रोल–डीजल के दाम

बहुजन समाज की आर्थिक रीढ़ तोड़ने की दिशा में सरकार का सुनियोजित कदम है।

संगठन ने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में 12 सूत्रीय मांगों को शामिल करते हुए सरकार से तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply