Loading market...

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/जालौन रविवार को कालपी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी)श कालपी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए उरई रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर निवासी 25 वर्षीय तौफीक अपनी 30 वर्षीय महिला साथी अफरोज के साथ मोटरसाइकिल से गांव से कदौरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जुलूपुर के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में तौफीक और अफरोज सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कालपी पहुंचाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शेख शहर और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए उरई रेफर कर दिया।इससे पहले कालपी-भोगनीपुर हाईवे पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 16 वर्षीय रिंकी पुत्री कृष्णा तथा पुनीत पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम पाल की मड़ैया, तहसील कालपी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी कालपी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकीय टीम ने उनका इलाज किया। एक ही दिन में हुई इन दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों के घायल होने से सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए

Leave a Reply