महोबा में युवती की हत्या पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा - Aaj Tak Media

महोबा में युवती की हत्या पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) जनपद महोबा में युवती की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। महोबा की घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जाए।ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई।ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार, वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता शबीर अंसारी, जमुना दास अहिरवार शहर उपाध्यक्ष, नागेन्द्र प्रजापति भागे पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव, आशीष बुंदेला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply