जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन तहसील कालपी के थाना चुर्खी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित पिता ने पुत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की है।
पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री का विवाह वर्ष 2014 में माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा निवासी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रार्थी की पुत्री अपने मायके ग्राम बबई, थाना चुर्खी आई थी 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपी सुशील याज्ञिक निवासी ग्राम गोपालपुरा, थाना माधौगढ़ मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ आरोपियों देवेंद्र निवासी ग्राम गढ़ेला तथा अनिल याज्ञिक निवासी उमरार खेड़ा उरई के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुत्री अपने ससुराल से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण व कुछ नगदी भी साथ ले गई है। उन्होंने पुत्री की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
