जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल, पेट्रोल व गैस
अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई(जालौन) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सेंगर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया ने समर्थकों के कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीजल, पेट्रोल व सीएनजी गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सेंगर व शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया ने संयुक्त रूप से कहा कि डीजल, पेट्रोल व सीएनजी गैस की कीमतों के दाम बढ़ने से आम जनता, ऑटो चालकों और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से सीएनजी गैस की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रही है और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कीमतों में कमी नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव वीरपाल सिंह राजपूत जौराखेरा, रेहान सिद्दीकी, राजकुमार पिपरिया शहर अध्यक्ष कांग्रेस, सीताराम शर्मा, कमल दोहरे, राजू प्रजापति ऊमरी, प्रहलाद यादव दाऊ शहर उपाध्यक्ष , नगर अध्यक्ष असगरी बेगम, शकुंतला पटेल महिला अध्यक्ष, अनुज मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नरेन्द्र प्रजापति भागे प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, जमुना दास अहिरवार शहर उपाध्यक्ष सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
