उरई (जालौन) हिन्दू समाज के एक ऐतिहासिक महाकुंभ का आयोजन किया गया जहाँ हो रहा है विशाल हिन्दू सम्मेलन
“संगठित हिन्दू और समर्थ भारत के संकल्प के साथ
आज इंटर कॉलेज हरदई गुजर, उरई में
सकल हिन्दू समाज मंडल खरूसा, खंड डकोर द्वारा
भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया।
“कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है
पूज्य महंत शास्त्री शरण जी महाराज,
जिन्होंने अपने संबोधन में कहा
कि हिन्दू समाज को अब जागना होगा
और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए
एकजुट होना होगा।”“इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक श्री नंद ओम नारायण जी ने
मंच से हुंकार भरते हुए कहा
कि आज हिन्दू समाज को
संगठन, संस्कार और संघर्ष की जरूरत है।”
“वहीं गीताचार्य स्वामी असरंग देव
और वक्ता दीपक निषाद पांडेय ने
गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा
और हिन्दू एकता पर
प्रभावशाली उद्बोधन दिया।”“कार्यक्रम में बड़ी संख्या में
हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे…
पूरा परिसर
‘जय श्रीराम’ और
‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।”
“हिन्दू सम्मेलन के जरिए
आज उरई से एक साफ संदेश दिया गया है —
अब हिन्दू समाज जाग चुका है।”
रिपोर्ट महेंद्र सिंह यादव
