जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन कोतवाली कालपी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2026 को रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर इमरान के गोदाम की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेमनारायण प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला कदौरा फाटक, आलमपुर थाना कालपी बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
