कोंच (जालौन) शनिवार को सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 62 फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए पहुचे जिनमे 7 फरियादियों की समस्या का तुरंत निराकरण कर दिया गया।
तहसील स्थित सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना इस मौके पर अधिकतर फरियादी जल भराव के कारण नष्ट हुई फसल और जल निकासी की व्यवस्था नही होने की तथा उखड़ी सड़के को लेकर शिकायतें करने पहुचे ग्राम नरी के किसान हरिहर कुमार झा अनिल कुमार सावित्री देवी ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि किशुनपुरा साधन सहकारी समिति पर बीते डेढ़ माह से उनकी मूंग की फ़सल की तुलाई नही की जा रही है उनके टैक्टरो में मूंग लोड है मूंग के केंद्र जल्द से जल्द खुलवाया जाए और उनकी तुलाई कराई जाए वही शिकायतकर्ता सभासद खुशबू आवेश जाटव ने देते हुए बताया कि सीमा विस्तार होने के बाद कुछ क्षेत्र उनके वार्ड में जुड़ा है अभी तक उनके वार्ड में बिधुत पोल नही लगाए गए न ही नमामि गंगे की पाइप लाइन अभी तक डाली गई है बाशिंदों को भारी समस्या हो रही है वही अधिवक्ता बार संघ अध्यक्ष जितेंन्द्र गुर्जर राघवेंद्र निरजंन ने तहसील परिषर में बने सार्वजनिक शौचालय की महीनों से सफाई नहीं होती है तथा न्यायालय तहसीलदार नायब तहसीलदार कोंच कैलिया नदीगांव जो धारा 34 की 2006 की अविवादित करके खारिज करके निस्तारण दिखाया जा रहा है बाहरी लोग प्राइवेट कर्मचारी पत्रावलियों से छेड़छाड़ कर रहे है जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए इस मौके पर कुल 62 शिकायत कर्ता वहां पहुँचे जिनमे 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायते को सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु सौंपते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर शिकायत कर्ता की उपस्थिति में करे इस दौरान एसपी विनय कुमार सिंह सीएमओ हरिनंदन प्रसाद एसडीएम अभिनव कुमार सीओ परमेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे है।
