Loading market...

पिता ने गांव वाले पर लगाया पुत्री को अपहरित करने का आरोप

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोदा खुर्द निवासी शशिकांत तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी 18 वर्षीय पुत्री के अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में शशिकांत तिवारी ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री सानिया को गांव का ही निवासी अंकुश निरंजन बीती 18 अगस्त को कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी अंकुश निरंजन निवासी बरोदा खुर्द के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा युवती और आरोपी की तलाश की जा रही

Leave a Reply