अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
एट जालौन। नगर पंचायत एट कार्यालय में 16 अप्रैल 2026 को शासन द्वारा नामित सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तीन नए मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
समारोह में गौरी शंकर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपजिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम द्वारा की गई।इस अवसर पर शासन द्वारा मनोनीत सदस्य—
प्रशांत बुधौलिया
चंद्रभान वर्मा
नीतू राठौर
ने विधिवत शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इन तीन नए सदस्यों के शामिल होने के बाद नगर पंचायत एट में सभासदों की कुल संख्या अब 13 से बढ़कर 15 हो गई है, जिससे नगर विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करें। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी सभी से मिलकर नगर के विकास को प्राथमिकता देने की अपील की।
समारोह में नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
