कोंच (जालौन) मंगलवार शाम को रामलीला की पहली चलायमान लीला सागर तालाब पर शुरू हुई तालाब में भरे पानी मे नाव को सजाकर उतारा गया नाव में श्री राम माता सीता और लक्ष्मण विराजमान हुए और केवट नाव को तालाब के उस पार बलदाऊ धर्मशाला के तट पर ले गया जहां पर श्री राम और केवट का सम्बाद हुआ केवट ने श्री राम और उनकी पत्नी सीता के पैर धोये इस चलायमान लीला को करीब से देखने के लिए श्रद्धालुओ ने तालाब पर पहुचकर प्रभु राम के दर्शन किये और लीला का आनन्द उठाया इस दौरान केवट की भूमिका नमन चतुवेर्दी अतुल चतुर्वेदी पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता रामलीला समिति अध्यक्ष ईओ मोनिका उमराव राघवेंद्र तिवारी सहित सभासद आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- सागर तालाब के तट पर सरयू पार करते राम सीता लक्ष्मण
