Loading market...

शमशान घाट ना होने से टीन डालकर करना पड़ा अंतिम संस्कार

कोंच (जालौन) कोंच विकासखंड क्षेत्र के गोरा करनपुर गांव में आजादी के 80 साल बाद भी ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट की सुविधा नहीं मिल सकी है। वही शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बारिश के बीच गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों को खुले स्थान पर टीनशेड लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस दौरान दलदल और कीचड़ के बीच अंतिम यात्रा पूरी करनी पड़ी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। श्मशान घाट की व्यवस्था न होने के कारण शव के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी इंतजाम करने पड़ते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 साल पहले सांसद निधि से श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन आज तक यह अधूरा पड़ा है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के निर्माण और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने और स्थायी श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Leave a Reply