Loading market...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा राधा के वेश में दिखे बच्चे

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कदौरा जालौन

 

कदौरा/जालौन कस्बा व क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया वही मंदिरो को रूप सज्जा देकर सजाया गया और जगह जगह कीर्तन भजन का आयोजन किया गया

शुक्रवार की रात जैसे ही 12 बजे नंद के घर आनंद भयो जय कनहैया लाल की के उदघोष सुनाई देने लगे,कृष्ण का जन्म होते ही घरो में खुशियां मनाई गई

वही कस्बे से स्तिथ थाना परिसर में थाना प्रभारी परवेंद्रर सिंह,की नेतृत्व में जुगुल किशोर,रजत,एवं मुकेश पुरोहित,की देखरेख में मंदिर प्रांगण में बाहर से आये प्रशिद्ध कलाकारों द्वारा जबाबी कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे लोग खुशिया मानते हुये झूमते दिखाई दिये और मंदिर में सुंदर सुंदर झखिया भी सजाई गई

जबाबी कीर्तन के प्रशिद्ध कलाकार कीरत सिंह एंड पार्टी जो उरई से चलकर आये उनके द्वारा अपने कीर्तन मेरे घर मे आये नंद गोपाल गाकर वहां मौजूद लोग झूम उठे और कलाकार का फूलमाला पहनाकर व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया,इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

बच्चो को दिया गया राधा कृष्ण का रूप

कदौरा/जालौन,कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर नटखट नन्हे मुन्ने बच्चे युग किशोर,हर्ष गुप्ता,सान्वी गुप्ता,आदि राधा कृष्ण के वेश में दिखाई दिये,

 

इस दौरान, विनेश कुमार,अनुज पवार, सुरेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार,प्रतिज्ञा,शिखा,प्रियंका,सुयश त्रिपाठी,आदि मौजूद रहे

 

 

सीन,1,2,मंच पर कीर्तन गाते कलाकार,पूजा अर्चना करते थाना प्रभारी,व कृष्ण के वेश में नन्हे मुन्ने बच्चे

Leave a Reply