कोंच (जालौन) नगर में दिन मंगलवार की देर रात चेहुल्लम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया यह जुलूस अकीदत और गमगीन माहौल के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में नोहाख्वानी और मातम किया वहीं ताजिया जुलूस नगर के चन्दकुआँ से शुरू हुआ और निर्धारित मार्ग सागर तालाब नईबस्ती जरा बालों का चौराहा लबली चौराहा अमर चन्द्र पॉवर हाउस आराजी लेन औऱ भगत सिंह नगर आदि प्रमुख क्षेत्र शामिल है मार्ग में जगह जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया औऱ श्रद्धापूर्वक नमन किया जुलूस के दौरान अक़ीदतमंदों ने मातम करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया उन्होंने शहीदों के बलिदान को मानवता इंसाफ और सत्य की राह का प्रतीक बताया चेहुल्लम के अवसर पर नगर में शांति और सौहार्द का बाताबरण बना रहा जुलूस निर्धारित समय और तय मार्ग से सकुशल सम्पन्न हुआ किसी भी प्रकार की अव्यबस्था से बचने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरे समय सतर्क रही जुलूस मार्ग पर पुलिस बल मुस्तेद किया गया था और संवेदनशील स्थानों पर बिशेष निगरानी रखी गयी वहीं सुरक्षा व्यबस्था का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक निग्वेंद्र कुमार लगातार जुलूस के साथ भ्रमण करते रहे वहीं शासन प्रशासन की मुस्तेदी और लोगों के सहयोग से चेहुल्लम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न हुआ इस पूरे आयोजन के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिशाल देखने को मिली इस अवसर पर एस एस आई बिमलेश कुमार एस आई अशोक कुमाए वर्मा सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक मंडी चौकी प्रभारी नीतीश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा वहीं चन्दकुआँ ताजिया कमेटी के अध्यक्ष मुस्तकीम मंसूरी नईम मंसूरी काजू वसीर मंसूरी जावेद मंसूरी लला लाइट बाले आमिर मंसूरी सद्दाम महाते साजिद छोटू रंगरेज और अली हसन सहित तमाम अकीदतमंद मौजूद रहे।
