कोंच (जालौन) पड़री स्थित जूनियर यूपीएस विद्यालय में पिछले चार दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है विद्यालय परिसर में पानी भर जाने के कारण शिक्षक और छात्र स्कूल के बाहर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं लगातार जलभराव के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय के हेड मास्टर ने बताया कि स्कूल के बगल में बने तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण पानी विद्यालय परिसर में पहुंच गया है पिछले चार दिनों से पानी भरा होने के बावजूद अभी तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है स्थिति को देखते हुए अध्यापक विद्यालय के बाहर बैठकर ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न
हो शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भी विद्यालय का माहौल अलग नजर आया जलभराव के कारण बच्चों ने स्कूल के अंदर कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय बाहर बैठकर ही शिक्षक दिवस मनाया हेड मास्टर ने बच्चों को जलभराव की वजह समझाते हुए बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने विद्यालय से पानी की जल्द निकासी और भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है
