Loading market...

कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीती रात को कोतवाली कालपी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ आरती कर देश-प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोतवाली परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पुलिस कर्मियों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सद्भाभाव और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

कार्यक्रम में नगर के तमाम गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा श्रद्धालू उपस्थित रहे।देर रात तक चले भजन कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ आयोजन का समापन हुआ।

समारोह में एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी देवेंद्र कुमार भदौरिया, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर विशाल भड़ाना सुरेश चंद्र दिलीप मिश्रा पुत्तूलाल, जितेंद्र सिंह चंदेल रामजी लाल सिपाहियों बिमलेश कुमार आशीष कुमार रनवीर सिंह, महिला सिपाहियों लक्ष्मी उपाध्याय नीतू सिंह , सपना,नेहा देवी, प्रीति,सोनी गौतम के अलावा पुलिस जवानों तथा पत्रकारों व गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया।

 

 

Leave a Reply